अफसरों ने परखीं वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्था
कौशाम्बी, मई 19 -- जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर का मंगलवार को एएसपी राजेश कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी लिनी प्रभाकर ने आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था तथा महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उपस्थित कर्मचारियों से महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जा रही सहायता, परामर्श एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, गोपनीयता बनाए रखने तथा पीड़ित महिलाओं को बेहतर सहयोग उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर रेड क्रॉस से मांगा सहयोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.