कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सहजादपुर के पास क्रेन की चपेट में आकर हादसे के शिकार हुए डायल- 112 के सिपाही के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन माती में राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत सिपाही को अंतिम विदाई दी गई। अफसरों के कंधा देते ही पुलिस लाइन में मौजूद सिपाही के परिजन बिलख उठे। ग्राम उमरी थाना कोतवाली सदर जिला उन्नाव निवासी व 2018 बैच के सिपाही 29 वर्षीय कुनाल भारती मौजूदा समय में कानपुर देहात जिले में डायल-112 में कार्यरत थे। गुरवार को प्रथम शिफ्ट की उ्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से अकबरपुर जाते समय कानपुर-औरैया हाईवे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सहजादपुर के पास क्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेडिकल कालेज अकबरपुर में देर रात उनकी मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को ...