हाथरस, फरवरी 7 -- अफसरों ने दिए समय से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश -(A) सासनी में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील सासनी में जनसुनवाई की। संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए। सासनी तहसील सभागार में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की यथास्थिति एवं निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने समाधान पंजिका में दर्ज शिकायतों की आख्या का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हो...