कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर देहात। जिले में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन पीएचसी पर आयोजित किया गया। मेले में गर्मी के चलते मरीजों की संख्या अधिक रही। एक हजार 931 मरीजों में अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम के साथ पेट दर्द से पीड़ित आये। वहीं लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेकर सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने रविवार को मेलों का निरीक्षण कर इंतजाम परखे। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1931 मरीजों को उपचारित किया गया, जिसमें 899 पुरुष, 792 महिलाओं के अलावा 240 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान मेले में पहुंचे 725 मरीजों का कोव्िउ हेल्प डेस्क पर परीक्षण किया गया। साथ ही 157 मरीज बुखार, 59 मरीज मलेरिया व 8 मरीज की डेंगू जांच कराई गई, जिसमें स्वास्थ्य टीम की जांच रिपोर्ट में एक भी मरीज मलेरिया व डेंगू जांच में पॉजिटिव नहीं पाये गये। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.