बरेली, जून 20 -- विकासखंड के ग्राम बैरमनगर एवं मोहम्मदपुर में आयोजित साप्ताहिक चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। गांव के लोगों ने नायब तहसीलदार से सफाई, बिजली आपूर्ति और जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने की शिकायत की। ग्रामीण राधेश्याम कश्यप ने बताया कि किच्छा नदी के पास बन रही पानी की टंकी को बाढ़ के समय कटान होने से नदी में समा सकती है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया, लेकिन उन्हें अब तक ठीक नहीं कराया गया है ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था खराब होने का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान एडीओ पंचायत राजीव शर्मा, ग्राम प्रशासक शमशुल खां, राहुल गुप्ता, सचिव सुशील कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता, शिवांगी शुक्ला, एडीओ कृषि डॉ. हरनंदन प्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी...