लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता जनगणना के प्रशिक्षण में कूड़ा गाड़ी से लंच पैकेट आने और उनकी गुणवत्ता सही न होने की शिकायत पर हंगामा बढ़ गया। शनिवार को अपर नगर आयुक्तों ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही चख कर गुणवत्ता भी परखी। सब्जी में तेल ज्यादा होने और रोटी ठीक से न सिकी होने पर मेस संचालक को चेतावनी दी।ट्रेनिंग ले रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि सेंटर में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार और अरुण कुमार गुप्ता टीम के साथ ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे। अधिकारियों ने किचन में जाकर बन रहे खाने का जायजा लिया। इसके बाद खुद खाना खाकर गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान दाल पतली और सब्जी में तेल की मात्रा ज्यादा मिली। रोटियां भी सही से सिकी नहीं थीं। कर्मचारियों ने बताया कि रोजाना यही स्थिति रहती है। कई बार श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.