प्रयागराज, जनवरी 1 -- प्रयागराज। माघ मेला 2026 का पहला स्नान पर्व तीन जनवरी को है। मेला क्षेत्र में कल्पवासियों का आगमन शुरू हो चुका है। सुबह ही अफसरों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों को देखा। मेलाधिकारी ऋषिराज ने अफसरों को निर्देश दिया कि घाटों की व्यवस्था को गुरुवार शाम तक दुरुस्त करें। जिससे स्नान करने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। घाटों पर बोरियां लगाकार पुआव बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार दोपहर बाद से स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरे घाटों पर भी काम को तेज गति से किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...