गंगापार, जनवरी 30 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब थे। इस समाचार को आप के अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने 24 जनवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार को शंकरगढ़ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार से नगर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस संबंध में नगर पंचायत शंकरगढ़ के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर नगर में लगे सभी कैमरे सुचारू रूप से संचालित कर दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.