बदायूं, जून 5 -- दातागंज कोतवाली क्षेत्र की समरेर पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई अविनाश पुंडीर को एसएसपी अंकिता शर्मा ने लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में कमी से जोड़कर देखा जा रहा है। चौकी प्रभारी की कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आने की चर्चा भी रही है। पिछले कुछ समय से समरेर चौकी क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे थे। बताया जाता है कि चौकी के नजदीक खाली पड़ी जमीन पर जेसीबी से मिट्टी निकाले जाने का मामला भी चर्चा में रहा। स्थानीय स्तर पर इस गतिविधि की जानकारी होने के बावजूद समय पर प्रभावी कार्रवाई न होने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। यह भी पढ़ें- आंवला इंस्पेक्टर की अनुशासनहीनता की शिकायत एसएसपी को भेजी मामला पुलिस अधिकारियों...