उन्नाव, फरवरी 28 -- उन्नाव। इंटर की कला परीक्षा पर शनिवार को अफसरों की लापरवाही भारी पड़ती दिखी। परीक्षा के एक दिन पहले तक कला की उत्तर पुस्तिकाओं को केन्द्रों तक अफसर पहुंचाने में नाकाम दिखे। 122 परीक्षा केन्द्रों में अधिकांश ऐसे केन्द्र रहे जहां पर परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की उपलब्धता हीं नहीं रही। सूत्रों का दावा है कि देर रात तक जीआईसी में बने संकलन केन्द्र पर जिम्मेदार जमे रहे और उत्तर पुस्तिकाओं की भरपाई करने में जुटे रहे। जो उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था करने के बाद केन्द्र पर सुबह उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने में सफल रहे। जबकि परीक्षा के लिए जरूरी उत्त्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था काफी पहले कर लेनी चाहिए थी। जोनल प्रभारी परमात्मा शरण ने बताया कि ऐसी कोई दिक्कत नहीं रही सभी केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं समय से पहुंच गई थी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.