कौशाम्बी, जनवरी 22 -- मंझनपुर, संवाददाता आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में अफसरों का झूठ आखिरकार जिले को ले डूबा। शिकायतों के निस्ताकरण का फीड बैक लिया गया तो असंतोषजनक ही मिला। इससे जिले की शाख को तगड़ा झटका लगा है। अब जिला सी ग्रेड में पहुंच गया है। इससे नाराज डीएम ने जिले के दस अफसरों को नोटिस थमाई है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (दर्पण) की समीक्षा हर माह रैकिंग के आधार पर होती है। दिसंबर माह में हुई समीक्षा बैठक में जिले की हालत बहुत ही खराब रही। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया और मनमाने तरीके से निस्तारण दिखा दिया। शासन व जिले स्तर के अधिकारियों ने इसका फीड बैक लेना शुरू किया तो चौंकाने वाली जानकारी हुई। इससे नाराज अधिकारियों ने जिले को सी श्रेणी दी है। डीएम डॉ. अमित पाल ने इस पर तीखी ...