बागपत, अप्रैल 3 -- शासन के आदेश के बावजूद भी नवसृजित ब्लॉक कान्हड़ से छह गांव के हटाने के प्रस्ताव को नहीं दिया गया है। इस पर नाराजगी जताई गई। ग्राम्य विकास आयुक्त की ओर से डीएम को पत्र जारी किया गया है, जिसमें छह गांवों को हटाने का आख्या और प्रस्ताव देने के निर्देश दिए गए है। कई बार पत्र जारी किए जा चुका है, लेकिन आख्या नहीं दी जा रही है। जिले के सातवें ब्लॉक के रूप में कान्हड़ गांव को चिन्हित किया गया है। ब्लॉक से गांवों को जोड़ने के लिए सर्वे और अन्य कार्य पूरा कर लिया गया है। गांवों को जोड़ने और हटाने के लिए ग्रामीण बैठक और पंचायत कर विरोध जताते रहे है। बड़ौत ब्लॉक से गांवों को हटाने का सबसे ज्यादा ग्रामीणों ने विरोध किया था। काफी जदोजहद के बाद कार्रवाई आगे बढ़ी थी। 2025 के नवंबर माह में स्थानीय नेताओं ने लखनऊ में शिकायती पत्र सौंपते हुए मा...