भभुआ, अप्रैल 6 -- कभी सेल टैक्स तो कभी जीएसटी टीम और फिर डीजीजीआई की छापेमारी की चर्चा पटेल चौक, जेपी चौक, कचहरी पथ, एकता चौक, कलेक्ट्रेट पथ में बंद दिखीं दुकानें (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर में छापेमारी की अफवाह पर सोमवार को दुकानदार अपनी दुकानों का शटर धड़ाधड़ गिराने लगे। बाजार में कभी सेल टैक्स तो कभी जीएसटी टीम और फिर डीजीजीआई की टीम द्वारा छापेमारी की चर्चा होती रही। इस अफवाह की वजह से पटेल चौक, जेपी चौक, कचहरी पथ, एकता चौक, कलेक्ट्रेट पथ में दुकानें बंद दिखीं। हालांकि भभुआ शहर में सोमवार बंदी का दिन है। इस वजह से कुछ बड़ी दुकानें सुबह से बंद थीं। जब इसकी सत्यता का पता करने के लिए यह संवाददाता शहर में भ्रमण किया और दुकानदारों से बात की, तो दुकानें बंद करने के पीछे अफवाह की बात सामने आई। हालांकि सेल टैक्स के एक अधिकारी से बात की ग...