फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- टूंडला में स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण से जनता बेहाल हो रही है। प्रशासन का इस तरफ ध्यान नहीं है। अधिकारियों की अनदेखी से टूंडला जाम का झाम झेल रहा है। किसी भी दिन कोई अनहोनी हो सकती है। टूंडला नगर का बाजार एटा रोड से लेकर दीपा चौराहा तक फैला हुआ है। नगर के मुख्य मार्गों पर दुकानों और ठेलों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। स्टेशन एवं एटा मार्ग काफी हद तक अतिक्रमण की चपेट में है। सबसे बुरा हाल सुभाष चौराहा का है। इस स्थान पर वाहनों का भी अधिक आवागमन होता है। चौराहा के आसपास का हाल यह है सडक किनारे ठेल वोले अपनी ठेलों को लगा लेते हैं। इसके बाद फड़ वाले एवं दुकानदार अपने सामान को सडक तक फैला लेते हैं। चौड़ी सड़क इस कदर घिर जाती है कि मात्र एक वाहन ही निकल पाता है। इस स्थिति में सामने से दूसरा वाहन आ गया तो काफी दिक्कत होती है तथा ...