गंगापार, मार्च 26 -- पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाह ने नवाबगंज क्षेत्र में गुरुवार को अचानक हड़कंप मचा दिया। टिकरी, दुबरा जगदीशपुर और कौड़िहार स्थित पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते हालात ऐसे बन गए कि पंपों के बाहर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। अफवाह के कारण लोग जल्द से जल्द ईंधन भरवाने की होड़ में लग गए, जिससे अव्यवस्था बढ़ती चली गई। कई स्थानों पर लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर वाहन चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और कुछ जगहों पर विवाद की स्थिति भी बन गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और कतारों को व्यवस्थित कराया। साथ ही लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया, जिससे हालात धीरे-धीरे सामान्...