गोरखपुर, मार्च 19 -- सहजनवा/पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र रामनवमी एवं ईद-उल-फितर के मद्देनजर सहजनवा और गीडा थाना परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम केशरी नंदन तिवारी ने उपस्थित धर्मावलंबियों से अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहारों में खलल डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने और किसी के बहकावे में न आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सीओ योगेंद्र सिंह ने कहा कि त्योहारों का आयोजन प्रशासन से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही किया जाएगा। किसी भी प्रकार का नया आयोजन नहीं होगा। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि को...