रमेश त्रिपाठी। नई दिल्ली, जनवरी 8 -- तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार रात सैयद फैज इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पथराव और हिंसक झड़प की जांच में पुलिस को पता चला है कि घटना पूरी तरह योजनाबद्ध थी। पुलिस के अनुसार, दो अलग-अलग मैसेज सर्कुलेट किए गए थे ताकि लोगों को मौके पर बुलाया जा सके। साथ ही सोशल मीडिया यूआरएल और वायरल वीडियो की जांच में यह भी पता चला है कि इसे सुनियोजित साजिश के रूप में तैयार किया गया था।योजनाबद्ध थी पथराव की घटना पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी मिली है, जिसमें एक व्यक्ति लोगों को उकसाते हुए सुनाई दे रहा है। इससे शक और गहरा गया कि पथराव की घटना योजनाबद्ध थी। पुलिस ने चांदनी महल निवासी मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद आरीब, मोहम्मद अदनान और मोहम्मद शहनवाज उर्फ समीर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अफवाह फैलाने...