पलामू, फरवरी 26 -- विश्रामपुर। होली को लेकर गुरुवार को बिश्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कर सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्षता थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे व संचालन रेड रोज पब्लिक स्कूल के निदेशक राजन पांडेय ने किया। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने होली में सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया। मुख्य अतिथि एसडीपीओ आलोक टूटी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें। अफवाह से बचें, कोई भी सूचना पुलिस के साथ साझा करें। थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी। पुलिस गश्त भी बढ़ाई जायेगी। बैठक समाप्ति के बाद एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामना दी गई। एएसआई अखिलेश कुमार, विनोद कुमार, नगर प्रबंधक प्रभात कुमार, पूर्व नप अध्यक्ष देवनारा...