मधेपुरा, मार्च 18 -- सिंहेश्वर , निज संवाददाता । आदर्श थाना सिंहेश्वर में रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी एवं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा की ईद-उल-फितर और रामनवमी का त्योहार विधि-व्यवस्था व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। इस दौरान बताया गया की 20 एवं 21 मार्च को विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। जबकि रामनवमी पर 27 मार्च को सरकारी गाइडलाइन के तहत रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। रामनवमी जुलूस दोपहर 4 बजे निकलेगा जो अपने विभिन्न मार्गों से होते हुए रात नौ बजे समापन होगा। रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने और विवादास्पद गाने बजाने पर सख्त रहेगी।रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में निकालने का निर्णय लिया गया। इस ...