दरभंगा, मार्च 2 -- लहेरियासराय। एनआईसी, दरभंगा से रविवार को होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी अधिकारी जुड़े हुए थे। डीएम ने निर्देश दिया कि होली के दौरान सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी 24 घंटे पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क रहें। उन्होंने सभी एसडीओ व बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर त्वरित विधिसम्मत कार्रवाई ...