बिजनौर, मार्च 1 -- डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए, ताकि अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआईजी मुनिराज जी ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की सूची का पुनः परीक्षण करते हुए वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। बैठक में प्रभावी गश्त व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार संवाद बनाए रखने तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.