रामपुर, मई 21 -- रामपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के जिला प्रशासन संजीदा है। यह भी पढ़ें- निर्णय: बकरीद पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानीबैठक का आयोजन गुरुवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने ई रिक्शा से विकास भवन पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों, मौलवियों एवं धर्मगुरुओं के साथ शान्ति समिति की बैठक आयोजित की। जिलाधिकारी ने सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं परम्परागत मर्यादाओं के अनुरूप मनाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई नई परम्परा लागू न की जाए तथा त्योहार को शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया जाए। कहा कि खुले स्थानों पर किसी भी स्थिति में कुर्बानी न की जाए। कुर्बानी के ...