गोपालगंज, फरवरी 25 -- गोपालगंज। बच्चों की गुमशुदगी व अपहरण से जुड़ी भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर फैलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। जांच में कई पोस्ट अपुष्ट पाई गईं, जिससे लोगों में भय व भ्रम की स्थिति बनी। गोपालगंज पुलिस ने बिना सत्यापन सूचना साझा न करने की अपील की है और हेल्पलाइन 9031827299 जारी की है। विभिन्न मामलों में 26 आरोपित गिरफ्तार गोपालगंज। पिछले 24 घंटे में हत्या के प्रयास, पॉक्सो, चोरी, शराब तस्करी सहित विभिन्न मामलों में 26 आरोपित गिरफ्तार किए गए। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...