नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- उत्तराखंड से भाजपा के 6 नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान आया है। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में दावा किया कि जो नेता कांग्रेस में शामिल हुए... वे भाजपा में थे ही नहीं। यही अफवाह फैलाकर ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है कि उत्तराखंड में भाजपा कमजोर हो रही है। जबकि सच्चाई इसके उलट है। आजतक के एक कार्यक्रम से बातचीत में सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि यही तो भ्रम है। कोई भाजपा का नहीं है। अब सुनिए... एक भी भाजपा का सदस्य नहीं गया। इनमें से जो लोग गए हैं... सितारगंज से पूर्व विधायक हैं। वो बसपा में थे पहले। पिछली बार कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, नहीं मिला। अब उन्हीं के साथ चल दिए हैं। दूसरे रुद्रपुर से हैं। वो भाजपा से चुनकर आए थे 2012 में भी और 2017 में भी। 2022 में हमा...