वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 27 -- अफवाह के बीच प्रयागराज में बीते 2 दिनों में 35 लाख पेट्रोल-डीजल बिक गया। सुबह से देर शाम तक दो और चार पहिया वाहनों की लंबी कतार पंपों पर लगी रहीं। डीएम सहित अन्य अफसर लगातार इसे अफवाह बताते हुए जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी न होने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया से अपील की जा रही है लेकिन पंपों जुटी भीड़ से साफ है कि लोगों को इस पर यकीन नहीं है। यही वजह है कि पहले जहां एक दिन में शहर में सात से आठ लाख लीटर पेट्रोल व डीजल बिकता था। बुधवार और गुरुवार की भीड़ से वह आंकड़ा 35 लाख लीटर को पार कर गया। स्थिति यह है कि गुरुवार की शाम तक कई टंकियां सूखने लगीं। दो दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप यह कहते हुए बंद कर दिए गए कि उनके पास न तो पेट्रोल है और न ही डीजल बचा हैजमाखोरी रोकने को पंप संचालकों ने बनाया मानक जमाखोरी न हो ...