समस्तीपुर, मार्च 31 -- समस्तीपुर। अमेरिका, इजराइल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच शहर से लेकर गांव तक सैकड़ों पेट्रोल पंप मंगलवार को बंद रही। बताया गया है कि जिले भर में 300 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित है। इसमें 100 के करीब पेट्रोल पंप सोमवार को बंद मिले। मंगलवार को शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई पेट्रोल पंप के गेट पर ताला लटक रहा था। इधर जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर फैली अफवाहों के कारण सोमवार की रात व मंगलवार की सुबह शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते ही बड़ी संख्या में वाहन चालक अपने-अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए, जिससे कई जगह लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह हो गई कि सप्लाई सामान्य रहने के बावजूद अचानक मांग बढ़ने से कई पंपों पर पेट्रोल और ड...