बीकानेर, मार्च 24 -- राजस्थान में एक अफवाह ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि आधी रात को सड़कों पर गाड़ियों की कतारें नजर आने लगीं। पेट्रोल खत्म होने वाला है बस इसी एक लाइन ने लोगों को इस कदर बेचैन किया कि वे गाड़ियों के साथ-साथ केन, बोतल और कैंपर तक लेकर पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। हालात इतने बिगड़े कि कई जगहों पर झगड़े हो गए और पुलिस बुलानी पड़ी। सोमवार देर रात अचानक फैली इस अफवाह का असर बीकानेर, उदयपुर, जालोर, आबूरोड और सलूंबर समेत कई जिलों में देखने को मिला। पेट्रोल पंपों पर इतनी भीड़ उमड़ी कि सड़क तक लंबी कतारें लग गईं। हर कोई पहले तेल भरवाने की होड़ में था, और यही होड़ कई जगह विवाद की वजह बन गई।जालोर में झगड़ा, बाइक गिरी, पंप बंद जालोर में तो हालात और ज्यादा बिगड़ गए। पेट्रोल भरवाने को लेकर वाहन चालकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि धक्का-मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.