भदोही, अप्रैल 10 -- भदोही, संवाददाता। संविधान शिल्पी बाबा साहब डा. बीआर आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को कालीन नगरी में मनाई जाएगी। शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों से जयंती मिल जुलकर मनाने का आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर ज्ञानपुर, ऊंज, चौरी और दुर्गागंज थाने में प्रभारी निरीक्षकों ने बैठक की। आयोजनों की अनुमति पर प्रभारी निरीक्षकों ने स्पष्ट किया कि जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूस, शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य है। केवल परंपरागत रूप से होने वाले कार्यक्रमों को ही अनुमति दी जाएगी। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था: पुलिस द्वारा आयोजकों को आश्वस्त किया गया कि सभी आयोजन स्थलों और जुलूस मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.