अहमदाबाद, मार्च 25 -- पेट्रोल की कमी की अफवाहों ने गुजरात में हड़कंप मचा दिया है। सोमवार को प्रदेश में पेट्रोल की बिक्री सामान्य से दोगुने से भी ज्यादा हो गई। हालात ऐसे रहे कि कई पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग गईं और मंगलवार को भी भीड़ का असर जारी रहा। इस दौरान लोगों को कई मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस मामले पर एक्सपर्ट ने भी अपनी राय दी है।दोगुने से ज्यादा हो गई बिक्री तेल कंपनियों के अनुमान के मुताबिक, 23 मार्च को दोपहर 2 बजे तक बिक्री सामान्य थी, लेकिन इसके बाद अचानक तेजी आई। राज्य में पेट्रोल की बिक्री 8,150 किलोलीटर के औसत से बढ़कर 17,798 किलोलीटर पहुंच गई, यानी करीब 118% की बढ़ोतरी। वहीं डीजल की बिक्री भी 16,120 किलोलीटर से बढ़कर 26,935 किलोलीटर हो गई, जो 67% ज्यादा है। यह भी पढ़ें- बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा.., प्रशांत किशो...