देहरादून, मार्च 12 -- LPG Shortage: देश में गहराते एलपीजी संकट की आंच उत्तराखंड तक पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं खाद्य और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जमाखोरी का भी खतरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में विभिन्न अधिकारियों और विशेषज्ञों की तत्काल तैनाती कर दी है। यह कदम राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और किसी भी संभावित संकट से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों और विशेषज्ञों का मुख्य काम प्रदेश भर में खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी सामानों की उपलब्धता की निरंतर निगरानी करना होगा। यह टीम न केवल सप्लाई चेन और वितरण नेटवर्क पर पैनी नजर रखेगी, बल्कि खाद्य एवं रसद से जुड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.