मोतिहारी, मार्च 27 -- मोतिहारी। पेट्रोल-डीजल को लेकर सोशल मीडिया और आमजनों में फैल रही अफवाहों के बीच जियो बीपी रिलायंस ने साफ किया है कि देश में कहीं भी ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। स्थानीय गौरव सर्विसेज के निदेशक राजन मिश्र ने कहा कि घबराने या स्टॉक करने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से ईंधन मिलता रहेगा। अफवाहों के कारण अनावश्यक भीड़ और पैनिक की स्थिति बन रही है। इससे सप्लाई सिस्टम की स्मूथ रनिंग में कठिनाई उत्पन्न होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराकर अतिरिक्त ईंधन लेने से बचें और केवल आवश्यकता अनुसार ही खरीदारी करें। उन्होंने यह भी बताया कि जियो-बीपी या अन्य तेल कंपनियों की सप्लाई चेन मजबूत और व्यवस्थित है, जिससे सभी आउटलेट्स पर लगातार ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधान मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.