कुशीनगर, मार्च 27 -- तरयासुजान। थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर अफवाहों की वजह से डीज़ल-पेट्रोल लेने के लिए जुट रही भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी रामसहाय चौहान ने सभी पेट्रोल पंपों पर माइक से अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि अफवाहों के चक्कर में न पड़ें, डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। तरयासुजान थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप और दनियाड़ी पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही डीजल पेट्रोल के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं क‌ई लोगों द्वारा टंकी फुल कराने को लेकर नोक झोंक का भी पेट्रोल पंप कर्मचारियों को सामना करना पड़ा। अधिकतर लोग अब तेल नहीं मिलेगा के अफवाहों के चक्कर में बाइक की टंकी फुल कराने की भी पंपों के कर्मचारियों से गुहार लगा रहे थे। वहीं पेट्रोल पंप के जिम्मेदारों का कहना था कि पेट्रोल भरपूर मात्रा में है, लेकिन लोग स्टॉक क...