जमशेदपुर, मार्च 19 -- रामनवमी एवं ईद को लेकर मंगलवार को पटमदा थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य सह समिति अध्यक्ष प्रदीप बेसरा ने की। मौके अंचलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार दास ने कहा कि पटमदा क्षेत्र हमेशा से शांति, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक रहा है और इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रामनवमी और ईद जैसे पवित्र पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें। थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता ने कहा कि दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी...