अफवाहों से और बढ़ी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पंपों पर उमड़ी भीड़
चतरा, मई 15 -- चतरा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को चतरा में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह से ही शहर और कस्बाई इलाकों के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी के बावजूद तेल लेने वालों की भारी भीड़ देखी गई, लेकिन इसके बाद भी लोगों को पर्याप्त ईंधन नहीं मिल सका। कई जगहों पर लोग जरूरत से ज्यादा तेल भरवाने की होड़ में दिखे। चतरा शहर के पुराने पेट्रोल पंप, डीसी कार्यालय के समीप स्थित पंप और नए पेट्रोल पंप सहित अधिकांश केंद्रों पर सुबह से दबाव बना रहा। स्थिति को देखते हुए कई पंपों ने सीमित मात्रा में ही ईंधन देना शुरू कर दिया; बाइक चालकों को 200 से 300 रुपये और चार पहिया वाहनों को भी सीमित मात्रा में तेल दिया गया। कस्बाई इलाकों के कुछ पंप तो दोपहर त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.