कानपुर, अप्रैल 3 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन प्रदेश में आरएमएस बिलिंग प्रणाली में मरम्मत का काम करा रहा है। इससे ऑनलाइन काम जिसमें बिजली का बिल जमा करने, मीटर रीचार्ज करने जैसे कोई भी ऑनलाइन काम शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार सुबह नौ बजे बंद रहेंगे। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी कि बिजली भी 16 घंटे बंद रहेगी। मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि सिर्फ ऑनलाइन काम प्रभावित थे, बिजली लगातार आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...