बिजनौर, मई 30 -- नजीबाबाद। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम भागूवाला में पंचायत भवन पर चौपाल हुई। क्षेत्राधिकारी अंजनी चतुर्वेदी ने मंडावली थाना प्रभारी रोकेश कुमार की उपस्थिति में मौसम संबंधी अलर्ट एवं साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता किया। उन्होंने ग्रामीणों को तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय सावधानी बरतने को कहा। साथ ही साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को अज्ञात कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने और ऑनलाइन लेनदेन में सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। यह भी पढ़ें- नजीबाबाद सीओ ने आरबीएस प्रांगण में लगाई चौपाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क क...