अफवाहों पर ध्यान दें पर्व शांति व सौहार्द से मनाएं: डीएम
बाराबंकी, मई 28 -- बाराबंकी, संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर डीएम ईशान प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने शहर में पैदल मार्च किया। लोगों से संवाद करते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए अफवाहों से बचने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- आपसी भाई चारे के साथ मनाएं त्योहार इस दौरान एडीएम निरंकार सिंह, एसडीएम गुंजिता अग्रवाल, सीओ सदर संगम कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.