बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। डीजल-पेट्रोल के कमी की अफवाह के बीच पिछले एक दिन में गुरुवार को 10 लाख लीटर से अधिक तेल की बिक्री हुई। इस बात की पुष्टि जिला पूर्ति अधिकारी ने की। पेट्रोलियम एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की मानें तो सामान्य तौर पर एक दिन में साढ़ तीन लाख लीटर की बिक्री होती है और गुरुवार को तीन गुना तेल बिक गया। जनपद में पांच पेट्रोलियम कंपनियां एचपीसीएल के 36, न्यारा के चार, रिलायंस के दो, आईओसीएल के 103 और बीपीसीएल 38 सहित कुल 183 पेट्रोल पंप है। इनमें से 12 पंप रुपये के अभाव में डीजल पेट्रोल नहीं मिलने के कारण ड्राई रहे। एचपीसीएल के दो, न्यारा के तीन, आईओसीएल के सात और बीपीसीएल के दो पंप बंद हैं। दो पंप इनएक्टिव हैं।पूर्ति विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को एचपीसीएल ने 129 किलोलीटर, न्यारा ने दो किलो...