रांची, अप्रैल 26 -- रांची। महात्मा गांधी स्टेडियम तुमकुर, कर्नाटक में आयोजित 20वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन कप अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हजारीबाग के अफरोज अहमद ने 2.09 मीटर के साथ ऊंची कूद में रजत पदक जीता। हालांकि, अफरोज अगले माह हांगकांग में होनेवाली एशियन जूनियर एथलेटिक्स के क्वालीफाइंग मार्क (2.11 सेमी) से 02 सेमी से चुक गए। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक नेवी के बसंत ने 2.21 मीटर के साथ नया मिट रिकॉर्ड कायम करते हुए हासिल किया। यह भी पढ़ें- खेल : भारत को आखिरी दिन दो पदक, तालिका में शीर्ष पर रहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...