उरई, जनवरी 28 -- कोंच। एसआईआर 2025 के तहत ऐसे तमाम मतदाता हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है और नर्विाचन कार्यालय से उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों की सुनवाई के लिए मुकर्रर तिथियों पर हैरान परेशान लोगों की भारी भीड़ तहसील में उमड़ रही है। बुधवार को तहसील सभागार में दो हजार से अधिक नोटिस प्राप्त मतदाताओं का सैलाब उमड़ पड़ा और मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए जारी 17 प्रमाणपत्र सूचियों के अभिलेख लिए भटकते नजर आ रहे थे। काफी अफरा तफरी का माहौल था, मतदाताओं को अपने कागजातों को जमा करने के लिए धक्का मुक्की करनी और सहनी पड़ रही थी। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार/ न्यायिक एसडीएम वीरेंद्र गुप्ता, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल, सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह जादौन, पारस अग्रवाल, अजय यादव सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.