कार्यालय संवाददाता, जुलाई 22 -- UP News: गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी समेत दो शस्त्र लिपिकों के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, माफिया मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के शस्त्र लाइसेंस की कई फाइलें डीएम आफिस से गायब हो गई हैं। शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग में गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी समेत तत्कालीन दो शस्त्र लिपिकों के खिलाफ शहर कोतवाली में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई थी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जांच में सांसद अफजाल अंसारी को जारी लाइसेंस संख्या 1188 पी-2 से संबंधित पत्रावली और खरीद-बिक्री से जुड़ी पत्रावली गायब मिली है। इस लाइसेंस पर खरीदी गई राइफल संख्या 830405 की वर्तमान स्थिति का भी पता नहीं चल स...