नई दिल्ली, मार्च 23 -- समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' की मौत को महज एक दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसमें गहरी साजिश की आशंका जताई है। कहा कि उनकी मौत ट्रक से ही हुई लेकिन उन्हें धक्का देने की बात कही जा रही है। ऐसे में उनकी मौत की जांच कराई जानी चाहिए। सांसद ने सुल्तानपुर से गोरखपुर तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला और गंभीर सवाल खड़े किए। कहा कि अपराधी सत्ता के संरक्षण में बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।मथुरा की घटना पर गहराया संदेह अफजाल अंसारी ने मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' की ट्रक से कुचलकर हुई मौत के मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा, "एक ओर इसे सामान्य सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर चर्चा यह भ...