दरभंगा, मार्च 15 -- बिरौल। नगर पंचायत अफजला के उप मुख्य पार्षद के रिक्त पद के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर अनुमंडल मुख्यालय कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ शशांक राज की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं बीएलओ की बैठक हुई।बैठक में एसडीओ ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 14 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर यथास्थिति से अवगत होकर उपलब्ध आवश्यक संसाधन सुनिश्चित करने, भवन एवं पहुंच पथ, शौचालय व पेयजल सुविधा सहित सभी संसाधनों का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सभी बीएलओ को मतदाता विखंडीकरण समय सीमा के अंदर पूरा करने का आदेश दिया गया है। मालूम हो कि नवसृजित अफजला नगर पंचायत का चुनाव 2023 में हुआ था। इसमें मो. अख्तर शहंशाह उर्फ चांद उप मुख्य पार्षद निर्वाचित हुए थे। इस बीच नगर पंचायत प्रतिद्वंदी की ओर निर्वाचन आयोग ...