बदायूं, मार्च 4 -- दहगवां। विकास क्षेत्र के गांव अफजलपुर बुधेती स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के दो छात्रों, साज़िम और रामब्रज का चयन एनएमएमएस के लिए हुआ है। साज़िम ने जनपद में 25वां और रामब्रज ने 37वां स्थान प्राप्त किया। दोनों को कक्षा 9 से 12 तक कुल 48 हजार की छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके अतिरिक्त, छात्र रामब्रज का चयन इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए भी हुआ है। प्रधानाध्यापक राजीव भटनागर द्वारा कराई गई ऑनलाइन व ऑफलाइन तैयारी की बदौलत मिली इस सफलता पर ग्राम प्रधान महानंद व अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.