बिजनौर, अगस्त 31 -- अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के युवक की सऊदी अरब में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना का विवरण अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलावतपुर गिरधर उर्फ भज्जावाला निवासी मो. यामीन का छोटा पुत्र एहसान (29 साल) बीते 9 साल से सऊदी अरब में सीमेंट मिक्सर टैंकर चलाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार को सुबह करीब साढ़े 3 बजे वह फैक्ट्री से कंक्रीट भरकर साइट पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में टैंकर के पिछले पहिए में पंचर हो गया। एहसान ने टैंकर को सड़क किनारे खड़ा करके उसके टायर और पहिए चेक करने लगा। इस दौरान किसी कार ने उसको पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिवार की स्थिति मौके पर मौजूद लोगों ने सऊदी अरब में ही रह रहे...