बिजनौर, जनवरी 31 -- अफजलगढ़ निवासी युवक की दिल्ली में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजन शव लेने दिल्ली के लिए रवाना हो गए। नगर के मौहल्ला नैजो सराय निवासी शादाब पुत्र बुन्दु (20 वर्ष) दिल्ली के उत्तम नगर में पांचवीं मंजिल स्थित मामा के घर गया था। गुरुवार सुबह करीब छह बजे नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाने का हवाला देकर नीचे आ गया। परिजन नमाज का समय न होने की बात कहते युवक को वापस घर लेकर जाने लगे। दूसरी मंजिल पर पहुंचते ही वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजन आनन-फानन में उसको निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक के परिजन शव लेने के लिए अफजलगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.