नई दिल्ली, मार्च 10 -- वेस्टर्न एशिया में मचे बवाल की आंच अब सीनियर मेंस क्रिकेट पर भी आ गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने वाली टीमों को घर वापसी में दिक्कत हुई। पाकिस्तान और इंग्लैंड की जूनियर टीमों के बीच यूएई में सीरीज को मैच में रोक दिया गया। महिला टीम भी यूएई नहीं आ सकी। अब अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच इसी महीने खेली जाने वाली व्हाइट बॉल सीरीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। मिडिल ईस्ट और वेस्टर्न एशिया में इस समय हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। ऐसे में 13 मार्च से शारजाह में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज और इसके बाद दुबई में खेली जाने वाली इतने ही मैचों की वनडे सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। तनाव बढ़ने से UAE आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- ICC इवेंट्स में ये 6...