अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग के बीच चीन की एंट्री, क्या थमेगा खूनखराबा?
नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने तालिबान के 2021 में सत्ता में वापसी के बाद दोनों मुस्लिम पड़ोसी देशों के बीच हुए सबसे घातक संघर्ष को समाप्त करने के लिए चीन में वार्ता का नया दौर शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी के अंत में पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में कथित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमलों के शुरू होने के बाद चीन इस विवाद को वार्ता के माध्यम से सुलझाने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। इन झड़पों में दोनों पक्षों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अफगानिस्तान की ओर से जान-माल की क्षति कहीं अधिक हुई है। दरअसल, पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अफगानिस्तान में कथित आतंकी ठिकानों के खिलाफ 'ऑपरेशन गजब-लिल-हक' शुरू किया था। इसके बाद दोनों युद्धरत देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय वार्ता मानी जा रही है। पाकिस्तान के 'डॉन' अखब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.