नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाल ही में ताजा पुरुष वनडे टीम रैंकिंग जारी की है, जिसमें अफगानिस्तान ने कमाल किया। अफगानिस्तान छठे पायदान पर पहुंच गया है। उसके खाते में फिलहाल 94 रेटिंग अंक हैं। अफगानिस्तान ने श्रीलंका को पछाड़ा है। अफगानिस्तान पहली बार वनडे टीम रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया है। अफगानिस्तान ने पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में वनडे ट्राई सीरीज जीती थी, जिसमें जिम्बाब्वे और बांग्लादेश ने हिस्सा लिया। अफगानिस्तान ने फाइनल में जिम्बाब्वे को 93 गेंद बाकी रहते सात विकेट से रौंदा था। रहमत शाह के कमान संभालने के बाद से अफागनिस्तान ने सात वनडे मैच खेले हैं और एक बार भी हार का मुंह नहीं देखा।अफगानिस्तान ने 2009 में खेला पहला वनडे 2009 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू के बाद से अफ़गानिस्तान ने इस फॉ...