नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Pakistan-Afghanistan War: दक्षिण एशिया के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस समय पूर्ण युद्ध की कगार पर खड़े हैं। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, अफगान बलों ने अपनी हवाई सीमा का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के एक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। सोशल मीडिया पर विमान के जलते हुए मलबे के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में एक पाकिस्तानी सैनिक को भी पकड़ने का दावा किया जा रहा है। आपको बता दें कि शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, कंधार और पकि्तका में भीषण हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि इन हमलों में अफगान सेना के दो ब्रिगेड मुख्यालयों को तबाह कर दिया गया है। काबुल में कम से कम तीन बड़े धमाके सुने गए, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।55 पाकिस्...